{"_id":"625b0c3416623a6bc71a94d8","slug":"chori-firozabad-news-agr530496043","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार ससुर को देखने गए शिक्षक, चोर ले उड़े नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार ससुर को देखने गए शिक्षक, चोर ले उड़े नकदी-जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार ससुर को देखने गए शिक्षक, चोर ले उड़े नकदी-जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मेलावाला बाग स्थित शिक्षक के बंद घर का ताला तोड़कर चोर 32 हजार नकदी और पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त शिक्षक परिवार समेत अपने बीमार ससुर को देखते गए थे।
मेलावाला बाग निवासी दीपेंद्र के ससुर को शुक्रवार शाम को हार्ट अटैक आ गया। जानकारी पर दीपेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल पहुंचे। हालत बिगड़ने पर दीपेंद्र उन्हें लेकर आगरा चले गए। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि उसके मकान का ताला तोड़ कर चोरी हो गई है।प्राथमिक विद्यालय कांधऊ में शिक्षक के पद पर तैनात दीपेंद्र चोरी की जानकारी होते ही दीपेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ घर पहुंचे। दीपेंद्र ने बताया कि चोर घर में रखे पांच लाख के आभूषण, 32 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शिक्षक के घर चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसआई महेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मालिक का कहना है कि चोरी की सूचना थाने पर प्राप्त हुई है। इसमें पीड़ित शिक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।