{"_id":"62531c405dde22771408ffb8","slug":"chori-firozabad-news-agr5297832188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-आगरा से चोरी वाहन काटे जा रहे थे नगलाबरी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-आगरा से चोरी वाहन काटे जा रहे थे नगलाबरी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा से चोरी वाहन काटे जा रहे थे नगलाबरी में
रामगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार, छह वाहनों के इंजन व चेसिस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दिल्ली, आगरा और आसपास के क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन नगलाबरी में काटे जा रहे हैं। ऐसा खुलासा रामगढ़ पुलिस ने रविवार को किया है। मौके से एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। पांच बदमाश भाग निकले। बदमाश के कब्जे से वाहनों के इंजन व अन्य सामान बरामद हुआ है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने नगला बरी चौराहा स्थित आफाक कबाड़े वाले के अहाते में छापा मारा गया। यहां कटी हुई ईको समेत छह वाहनों के इंजन, चेचिस आदि सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सारिक को गिरफ्तार किया। आरोपी बाईपास नगला बरी थाना रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। सारिक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ दिल्ली, आगरा एवं आसपास के जनपदों से वाहन चोरी करने के बाद गोदाम में लाकर काट देते थे। कटे वाहन की बिक्री नदीम कबाड़ वाले द्वारा की जाती है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में आफाक निवासी नगला बरी बाईपास सर्विस रोड थाना रामगढ़ का नाम भी प्रकाश में आया है। जो वर्तमान में जिला कारागार में बंद है।
ये बदमाश हुए फरार
थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से शोयब निवासी शीतल खां राही नगर, आदिल निवासी 60 फुटा फैरी मैरिज होम के पीछे वाली गली, समीर निवासी नई बस्ती सरदारो वाली गली थाना दक्षिण, आसिफ निवासी बाईपास नगला बरी थाना रामगढ़ व नदीम कबाड़े वाला भाग जाने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।