फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chori

कारोबारी गया दर्शन करने, चोर ले उड़ नकदी-जेवर

Mon, 21 Mar 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
chori
कारोबारी गया दर्शन करने, चोर ले उड़ नकदी-जेवर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कबाड़ के कारोबारी के घर धावा बोलकर चोर नकदी और जेवरात ले उड़े। कारोबारी परिवार के साथ दो दिन पूर्व बाबा जाहरवीर (गोगा जी) के दर्शन करने गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला रोड श्रीराम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह राठौर कबाड़ का कारोबार करते हैं। दो दिन पूर्व वह परिवार के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन व जात करने के लिए गए हैं। रविवार रात चोरों ने मकान के कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया। धर्मेंद्र की भाभी रेनू ने बताया कि सुबह मोहल्ले का ही अंशुल टहलने को निकला तो मकान के ताले खुले देखे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ परिवार के सदस्यों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार देर शाम तक चोरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं हो सकी। रेनू ने बताया कि बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और एक लाख से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि चोरी होने की जानकारी सुबह मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के दौरान चोरों ने किया शराब का सेवन
चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर साथ में शायद बियर की बोतल भी लेकर पहुंचे थे। धर्मेंद्र के कमरे में रखी अलमारी खुली थी तो सोने चांदी के आभूषण रखने वाले बॉक्स और अन्य सामान जमीन पर पड़ा था। सामान के पास ही एक बियर की बोतल भी खाली पड़ी थी। जिससे प्रतीत हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने बियर का भी सेवन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed