फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chor

चार चोर गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 02 May 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
chor
चार चोर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

- मोबाइल फोन, आभूषण और नकदी बरामद
- कोहिनूर रोड तिराहा के समीप से रामगढ़ थाना पुलिस ने पकड़े बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण और 28 हजार की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों को रोकने और बदमाशों की गिरफ्तारी को रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा और एसओजी प्रभारी रवि त्यागी टीम के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी को प्रयास कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात समीम निवासी नूर नगर कश्मीरी गेट रामगढ़, शफीक निवासी बारह बीघा हरी मजार के पास रामगढ़, साबिर उर्फ मुन्ना निवासी अलदर्जी का नगला थाना हाथरस गेट जिला हाथरस व अरमान उर्फ गट्टू निवासी वारह वीघा अब्बास नगर को कोहिनूर रोड तिराहा ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बबलू उर्फ छोटू निवासी दीदामई काली पानी की टंकी के पास मौके से भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों से थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बदमाशों के पास से सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और 28200 रुपये भी बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाश जसराना, नारखी, शिकोहाबाद और रामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed