{"_id":"cb56e738e885a791803baaaf21b996ae","slug":"chloe-lee-aalu-crop-information-goat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लोई गोट ने ली अालू की फसल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लोई गोट ने ली अालू की फसल की जानकारी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद के सिरसागंज पहुंची तीन देशों की व्यापार प्रमुख क्लोई गोट ने आलू
विज्ञापन
की खेती की जानकारी ली और यहां के बाजार को जाना। उन्होंने आलू के रखरखाव
को देखने के लिए शीतगृहों का भी दौरा किया और किसानों से बातचीत की।
फ्रांस की क्लोई गोट वर्तमान में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत में एग्री बिजनेस डिर्पाटमेंट की ओर से व्यापार अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
मंगलवार को क्लोई सिरसागंज शांती देवी शीतगृह पर पहुंची और संचालक गोपाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने भारत में प्रचलित आलू की प्रजातियों के बारे में जानकारी ली और शीतगृह में बन रही नवीन यूनिट टिशू कल्चर लैब का भी जायजा लिया। डा. शोभित सिंह व राहुल सिंह ने उन्हें शीतगृह में किए गए आलू के भंडारण विधि का निरीक्षण कराया।
जिसके बाद क्लोई गोट हैवतपुर स्थित ठा.नरोत्तम सिंह की कामधेनु योजना के अंतर्गत स्थापित डेयरी पर पहुंची जहां पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.राघवेंद्र सिंह ने उन्हें फार्म का निरीक्षण कराने के साथ क्षेत्र में हो रहीं विविध फसलों की जानकारी भी दी। क्लोई गोट मंगलवार शाम ही सिरसागंज से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।