फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   China Electronic Market crashing against products

चायना उत्पादों के विरोध इलेक्ट्रानिक मार्केट धड़ाम 

Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
China Electronic Market crashing against products
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली निकट है लेकिन चायना निर्मित उत्पादों के विरोध में इलेक्ट्रानिक मार्केट में मंदी है। चायना निर्मित विद्युत झालरें, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, शुभ-लाभ के साथ एलईडी बल्ब की मांग 60 प्रतिशत तक घट गई है। ऐसे में दीपावाली पर लाखों का नुकसान की संभावना से व्यापारियों की नींद उड़ी हुई है। 
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के विरोध पूरे देशभर में चायना निर्मित उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है। इसका सीधा असर दीपावली के मार्केट पर पड़ा है। इलेक्ट्रानिक व्यापारियों की मानें तो दीपावली पर एक करोड़ से अधिक चायना निर्मित झालरें, लक्ष्मी-गणेश, लाइट, एलईडी सहित अन्य उत्पादों की बिक्री होती हैं, लेकिन इस बार दीपावली पर मार्केट सुस्त है। दीपावली के मद्देनजर लाखों रुपये का सामान मंगा लिया, जो दुकानों, गोदामों में भरा हुआ है लेकिन इस बार ग्राहक इंडियन उत्पाद की मांग कर रहा है। ऐसी स्थिति में इस साल 35 से 40 लाख इलेक्ट्रानिक आइटमों की बिक्री की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


आतिशबाजी मार्केट भी 50 प्रतिशत डाउन 
दीपावली पर आतिशबाजी का लोगों में खासा क्रेज है। तेज आवाज के साथ स्काई शॉट, रोशन वाली आइटमों के साथ बच्चों की आतिशबाजी की प्रतिवर्ष ढाई से तीन करोड़ तक की बिक्री होती है लेकिन इस बार आतिशबाजी मार्केट भी 50 प्रतिशत तक नीचे है। थोक व्यापारियों का कहना है कि दीपावली से पूर्व अब तक प्रतिवर्ष 30 से 40 लाख की बिक्री होती थी, लेकिन इस साल आतिशबाजी की मांग काफी कम है। व्यापारियों का कहना है कि इस साल एक से डेढ़ करोड़ की बिक्री होना भी मुश्किल है। चायना निर्मित उत्पादों के विरोध में मार्केट में चायनीज आतिशबाजी भी कम नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये कहते हैं दुकानदार
इलेक्ट्रानिक आइटमों के थोक व्यापारी सोनी कन्हैयानी का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे विरोध से आम जनता चायना निर्मित उत्पादों को न खरीदने के प्रति जागरूक हुआ है। दो माह पहले ही लाखों का सामान लाए हैं, विरोध के कारण चाइना के माल की बिक्री कम हो रही है। ऐसे में भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। नरेंद्र सिंह कहते हैं कि चायना का उत्पाद भले ही सस्ता है, लेकिन इस बार ग्राहक इंडियन झालरें, एलईडी बल्ब, लक्ष्मी-गणेश की मांग कर रहा है। चायना के उत्पाद सस्ते होने के बावजूद काफी कम बिक्री हो रही है। आतिशबाजी के थोक विक्रेता किशोर अग्रवाल का कहना है कि दीपावली पर त्योहार पर चायनीज आतिशबाजी की मांग घटी है। त्योहार पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से लाखों रुपये की आतिशबाजी मंगा ली थी, लेकिन मांग कम होने के कारण लाखों का नुकसान हो रहा है। इस बार मार्केट में तेज साउंड के स्थान पर हर कोई स्काई शॉट, फुलझड़ी व रोशनी की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed