फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chief minister

भाकियू ने समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत

Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
chief minister
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समस्याएं बताते भाकियू के पदाधिकारी व अन्य - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिला। पदाधिकारियों ने जनपद की समस्याओं से अवगत कराते हुए जनपद एटा में आश्रम व मंदिरों को तोड़े जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राज दुलारे सिंह के नेतृत्व में महासचिव सुर्जन सिंह जादौन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में खारे पानी, सड़कों की दुर्दशा एवं समय से बिजली सप्लाई की शिकायत की।
विज्ञापन

साथ ही टूंडला में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनवाए जाने की मांग की। इसके अलावा एटा जनपद के नगरिया मोड़ पर जिलाधिकारी द्वारा आश्रम एवं मंदिरों को तोड़े जाने व मुआवजा राशि मात्र तीन लाख 67 हजार रुपये दिए जाने की शिकायत भी की। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पांच दिन में समस्या के पूरे समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed