फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chhath festival women worship

छठ पर्व पर पूजा करती महिलाएं

Wed, 18 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival women worship
नगर अंधेरे में डूबा है, लेकिन तालाब किनारे आस्था से आलोकित हैं। ठंडे जल में खड़ीं व्रती सूर्य नारायण का ध्यान कर रही हैं। श्रद्धा के सामने हर कष्ट छोटा है। उनके तप को देखकर ही मन पावन हो जाता है। घाट पर ओम सूर्याय नम: मंत्र का जाप चल रहा है। सबको आदित्य के आने की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन

 अंबर में उड़ते पक्षी चहचहा उठते हैं। कुछ ही देर में पेड़ के पीछे लालिमा से भरे सूर्य देव झांकने लगते हैं। धीरे-धीरे बाहर आते हैं और मन हर्षित हो उठता है। अर्घ के समय व्रती गाती हैं, उगेए सूरज देव भाएले भोर हरिया अरघ के बेरिया पूजन के बेरिया, गइली नदी के किनारवा लिही सूरज बाबा अरघ हमार...।
विज्ञापन

बुधवार की भोर छठ मैया के उपासकों ने उगते सूर्य को अर्घ अर्पित किया। इसी के साथ छठ पर्व का समापन हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने घाटों पर खूब आतिशबाजी की। उपासकों ने अर्घ देने के बाद जल पीकर व्रत खोला। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। उपासकों के रिश्तेदारों ने गाय के दूध से आदित्य को अर्घ अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed