फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chhaatra apaharan kaand mein teen giraphtaar

छात्रा अपहरण कांड में तीन गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
chhaatra apaharan kaand mein teen giraphtaar
छात्रा के अपहरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच घंटे में परिवारीजनों के सहयोग से तीन अपहरणकर्ताओं को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी इंटर के छात्र है। पुलिस व एसओजी की टीमों को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

थाना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को छात्रा के अपहरण की सूचना परिवारीजनों ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे दी। इसके उपरांत अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के पिता रामब्रेश यादव के मोबाइल पर फिरौती के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। अपहर्ताओं के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। इससे उनकी लोकेशन की जानकारी की गई। इसके बाद फिरौती की रकम चार लाख फिर दो लाख रुपये तय हुई। इस संबंध में इस संबंध में सीओ श्यामकांत, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय तथा एसओजी प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए लगाई गईं। शाम 6 बजे प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय छात्रा के ताऊ व एसओजी के दिनेश चाचा बनकर अपहरणकर्ताओं के बताये स्थान एटा मार्ग स्थित इटौली मोड़ पर पहुंच गए। वहां एक स्थान पर एक आरोपी काले रंग की बाइक सहित मिला। उसने छात्रा को वहां खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त बस में छिपा रखा था। उसे दिनेश ने दो लाख रुपये की रकम सौंपने के साथ ही छात्रा को बस से सकुशल बरामद कर लिया। इसी बीच सादा कपड़ों में आसपास छुपे टीम के सदस्यों ने अपहरणकर्ता सचिन यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी ग्राम उतरारा थाना जसराना को बाइक सहित दबोच लिया। उसे थाना लाकर अपहरण में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की। पकड़े गये बदमाश ने बताया कि अपहरण में उसके साथी हर्ष राजपूत पुत्र चौब सिंह व मुकेश राजपूत पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम नूरपुर थाना जसराना शामिल थे। पुलिस ने इन दोनों को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व एसओजी टीम को एसपी द्वारा 5 हजार तथा डीआईजी व आईजी द्वारा 10-10 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


लड़का समझ किया अपहरण
सचिन यादव व हर्ष राजपूत ने बताया कि वह एटा रोड स्थित पुरातन इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र हैं। छात्रा प्रतिज्ञा ने बताया कि उसे बाइक पर बैठाने के बाद उसका मुंह हाथ से दबा लिया था इस कारण वह चिल्ला नहीं सकी थी। अपहर्ता सचिन ने बताया कि वह लोग पिछले दो दिनों से किसी स्कूल के बालक का अपहरण कर फिरौती वसूलने की फिराक में थे। इसी के चलते वह लड़का समझकर प्रतिज्ञा को अगवा कर ले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed