फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Checking the power blew effigy in protest

बिजली चेकिंग के विरोध में पुतला फूंका

Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Checking the power blew effigy in protest
फीरोजाबाद। जनपद में बिजली चोरी रोकने के नाम पर हो रही अवैध वसूली का विरोध तेज हो गया है। इसके विरोध में शुक्रवार को जगह-जगह बैठक और विरोध प्रदर्शन हुए। सिद्दीकी जमाअत संगठन ने बिजली चेकिंग के विरोध में हाजीपुरा चौराहे पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डा. वकार उद्दीन अहमद ने कहा कि विभाग द्वारा गरीब, मजदूरों की बस्तियों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से जनता भयभीत है। सत्ताधारी दल के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। चेकिंग के नाम पर जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। उन्होंने डीएम से अपील की कि शहर में कैंप लगाकर नए कनेक्शन एवं लोड बढ़ाने का काम कराया जाए।
विज्ञापन



वहीं पूर्व सभासद सुनील मिश्रा ने कहा कि जनता को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। चेकिंग के नाम पर दलाल सक्रिय हैं, जो अधिकारियों की मिलीभगत से पैसा लेकर मामले को रफा-दफा कर देते हैं। बिना किसी सूचना के घरों में छापेमारी कर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि जनता का उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में महामंत्री गुलजार अंसारी ने कहा कि चेकिंग के नाम पर जनता को बेइज्जत किया जा रहा है। यदि विभाग द्वारा अवैध वसूली नहीं रोकी गई तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में नईम अंसारी, परवेज रसूल, इंतिखाव आलम, विपिन चौधरी, अमन वर्मा, नदीम खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



व्यापारियों ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मनोज गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को एक्सईएन को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने क्षेत्रवार कैंप लगाकर समस्याओं का निदान कराने, मीटर में छेड़छाड़ मिलने पर कम से कम जुर्माना लगाकर मीटर बदलने, सिर्फ विभाग के अधिकारी द्वारा चेकिंग करने, व्यापारियाें का अनावश्यक उत्पीड़न न करने, लोड बढ़ाने के नाम पर अतिरिक्त चार्ज न वसूलने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मनोज गुप्ता, विजय टाइगर, आमिर नवाज, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed