{"_id":"60d8bdab8ebc3ebb491ff6bf","slug":"chc-will-be-equipped-with-modern-facilities-to-beat-the-third-wave-of-corona-firozabad-news-agr497568729","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर को मात देने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर को मात देने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सीएचसी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते स्वास्थ्य विभाग पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। कोविड के लिए आरक्षित चार सीएचसी पर दो पलंग का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। हाईटेक व्यवस्था करने के लिए शासन ने तीन से चार दिनों में उपकरण जनपद में पहुंच जाएंगे।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुका है। अब जसराना, एका, सिरसागंज और जाटऊ सीएचसी को भी तैयार किया जा रहा है। चारों सीएचसी पर दो पलंग का आईसीयू बनाया जा रहा है। प्रत्येक सीएचसी पर दो पलंग आईसीयू के लिए स्वीकृत हुए हैं।
अब वेंटिलेटर की तरह इस्तेमाल की जाने वाली वाईपैप मशीन भी सीएचसी पर लगाई जाएगी। ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए प्रत्येक सीएचसी पर चार-चार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाएंगे। यह आधुनिक उपकरण कोरोना की तीसरी जंग से लड़ने के लिए स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही सभी उपकरण जनपद में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
सीएचसी स्टाफ को कराई जाएगी ट्रेनिंग
आईसीयू पलंग, वाईपैप मशीन और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सीएचसी पर पहली बार लगाए जाएंगे। ऐसे में स्टाफ को उपकरण संचालित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों को बाल रोग विशेषज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीएचसी पर भी दस-दस पलंग के कोरोना वार्ड बना दिए गए हैं। इन पर जल्द ही आधुनिक मशीनें शासन से आ जाएंगी। शासन ने स्वीकृति दे दी है। सीएचसी पर दो पलंग का आईसीयू बनेगा। अचानक स्थिति बिगड़ने पर दो मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ