फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chauhan singing competition kicked stake fragrance

गायन प्रतियोगिता में खुशबू चौहान ने मारी बाजी

Mon, 21 Dec 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
Chauhan singing competition kicked stake fragrance
रे एंटरटेनमेंट द्वारा मंडलीय स्तर की गायन प्रतियोगिता का आयोजन किरन पैलेस चुल्हावली रोड पर किया गया। इस मौके पर दर्जनों प्रतिभागियों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक यशपाल सिंह स्वामी और उदयवीर सिंह पौनिया ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने की यह एक शुरुआत है। यही प्रतिभागी आगे चलकर अपने नगर, गांव और जनपद ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में चार दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में संकल्प यादव ने प्रथम, लक्ष्य ठाकुर ने द्वितीय और भूषित दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में खुशबू चौहान ने प्रथम, नेहा रावत ने द्वितीय और रिया शर्मा और कुलदीप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार स्नेहा, युगांश शर्मा, दिव्यांजलि, अशुतोष श्रीवास्तव, संजीत, सुमित मदान, दीपक कुमार, पूजा, रोशनी चौहान प्रात किया। निर्णायक मंडल में लाखन सिंह, राजीव दुबे, सुनील शर्मा, सुशील वाजपेयी आकाशवाणी कलाकार रहे। इस मौके पर योगेश श्रीवास्तव, सोना चौधरी, डा. गौतम सिंह, पीवी सिन्हा, ठाकुर नर सिंह पाल, उत्तम चौधरी, शैलेंद्र वाल्मीकि, सतीश बघेल, हितेंद्र पाल सिंह, दिनेश गुप्ता, अवधेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed