फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chalan kate

बिना मास्क लगाए बैठे दुकानदारों के काटे चालान, मचा हड़कंप

Tue, 14 Jul 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
chalan kate
जसराना नगर पंचायत द्वारा काटे गए चालान - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। नगर पंचायत जसराना द्वारा पुलिस के सहयोग से मास्क न लगाने वाले दुकानदारों, रेहडी लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटे गए। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता के निर्देशन में चले अभियान के दौरान पुलिस एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आलोक रंजन एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान बिना मास्क लगाए बैठे दुकानदारों एवं रेहडी लगाने वालों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

चालान काटते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने एवं अपने परिवार को बचाने के लिए आवश्यक कि दुकान पर बैठते समय मास्क का प्रयोग करें। बिना मास्क लगाने वाले ग्राहकों को सामान न दें। बरसात के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों से बचाव के लिए अपने आसपास सफाई बनाए रखें। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि मास्क न लगाने पर 15 दुकानदारों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed