फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chairman spouse plant running without registration

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा चेयरमैन पति का प्लांट

Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 31 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chairman spouse plant running without registration
फीरोजाबाद। टूंडला में चेयरमैन पति द्वारा धड़ल्ले से इंटरलाकिंग प्लांट चलाया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में अपने ही प्लांट में बनने वाली इंटरलाकिंग टाइल्स का प्रयोग कराया जा रहा था। लगातार मिल रही  शिकायतों पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में व्यापार कर की टीम ने छापा मारकर सारे रिकार्ड जब्त कर लिए।
विज्ञापन

सपा सरकार में सत्ताधारी ही सरकार की  छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। टूंडला में चेयरमैन पति ने अपने पुत्र के नाम पर गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी खोली है। इसी कंपनी के तहत इंटरलाकिंग टाइल्स बनाने का कारोबार चल रहा है। खास बात यह है कि इंटलाकिंग टाइल्स बनाने का आजतक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। नगर पालिका द्वारा जितने भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनके इसी प्लांट की इंटरलाकिंग टाइल्स का प्रयोग हो रहा है। जिला प्रशासन को घटिया  टाइल्स के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीएम के निर्देश पर  शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापार कर टीम ने टूंडला स्थित चेयरमैन पति की कंस्ट्रक्शन पर छापा मारा। मौके पर करीब 12000 टाइल्स बनी हुई मिलीं। तीन हजार से अधिक टाइल्स निर्माण की प्रक्रिया में मिली। दो ट्रक में 800 घनमीटर कच्चा रॉ मैटेरियल पाया गया। टीम ने कंपनी पर मौजूद सारा रिकार्ड जब्त कर लिया, इसके आधार पर करीब 20 से  25 लाख रुपये टर्नओवर की बात सामने आई है। व्यापार कर कमिश्नर ने बताया कि 14 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन न होने पर कंपनी पर पेनल्टी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

टीम में सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर आरके मौर्या, छोटेलाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गेहूं के गोदाम पर भी हुई छापेमारी
चेयरमैन पति के कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापेमारी की के बाद टीम टूंडला में ही पीके ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंची। यहां करीब 400 बोरे गेहूं व मक्का पाया गया।  कंपनी के पास खाद्यान्न के संबंध में कोई रिकार्ड नहीं मिला। अफसरों ने करीब 20 लाख का टर्नओवर होने की आशंका जताई है। कंपनी स्वामी से सारे  रिकार्ड तलब किए हैं। रिकार्ड न दिखाने पर आगे कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed