फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chaimpiyan banee jaaved ekedamee kee teem

चैंपियन बनी जावेद एकेडमी की टीम

Thu, 20 Oct 2016 12:58 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 20 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
chaimpiyan banee jaaved ekedamee kee teem
चैंपियन बनी जावेद एकेडमी की टीम - फोटो : Amar Ujala
गोवा कप आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में डेढ़ दर्जन टीमों ने भाग लिया। टी-20 मैच का फाइनल मैच झांसी व फीरोजाबाद की जावेद क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें जावेद एकेडमी की टीम मैच जीतकर चैंपियन बनी। एकेडमी के कप्तान अनवर ने टास जीत कर पहले खेलने का निर्णय लिया। 20 ओवर के मैच में टीम ने 130 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें ओपनर अनुज कुमार ने 40 रन, जीशान ने 38, कप्तान अनवर ने 29 रन का योगदान दिया। 130 रन का पीछा करने उतरी झांसी की टीम 108 रन पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक यादव को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज जीशान को मिला। नगर आगमन पर एकेडमी के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रामनाथ सुमन, कन्हैयालाल टंडन, नीलमणि चतुर्वेदी, केशव लहरी ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed