{"_id":"610c23e48ebc3ec35a60906d","slug":"ceremonial-start-of-anna-mahotsav-ration-shops-adorned-firozabad-news-agr502552747","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव का समारोह पूर्वक आगाज,सजी दिखी राशन की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव का समारोह पूर्वक आगाज,सजी दिखी राशन की दुकानें
विज्ञापन
Ceremonial start of Anna Mahotsav, ration shops adorned
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में बृहस्पतिवार को अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दुकानों पर टीवी लगाकर प्रधानमंत्री को संबोधन सुनाया गया। बाद में थैले में भरकर राशन सामग्री का वितरण जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।
सैलई पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जिले के नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े के साथ मेयर नूतन राठौर एवं एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया। नोडल अधिकारी सुधीर एम बोबड़े ने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य किसी भी गरीब के घर अन्न का संकट नहीं होना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में सुहागनगर स्थित बीएसएनएल कालोनी में खाद्यान्य का वितरण किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सुनील शर्मा,श्याम सिंह यादव, पार्षद सुनील मिश्रा, सत्यवीर गुप्ता, राधेश्याम यादव शामिल थे। अरांव ब्लॉक के गांव करहरा में सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन की निर्देशन में अन्न महोत्सव का आयोजन किया। पात्रों को राशन सामग्री का वितरण किया। सीडीओ चर्चित गौड़ ने जिले में हो रहे वितरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
खराब वक्त में काम आया राशन...
कोरोना संक्रमण के दौरान फ्री में राशन मिलने से काफी राहत मिली। पांच यूनिट का 50 किलोग्राम प्रतिमाह राशन मिल जाने के कारण राशन की किल्लत नहीं होने पाई।
राजेश्वरी देवी लक्ष्मी नगर
-कोरोना संक्रमण के दौरान इस राशन से करीबों को काफी मदद मिली है। विभागीय अफसरों को चाहिए कि वह आधार कार्ड को लगाने के साथ वंचित लोगों को राशन दिलाने की काम करें।
उमा देवी, सुहागनगर,
-कोरोना संक्रमण के दौरान सबसे अधिक दिक्कत खाने-पीने की सामग्री की रही। हर किसी की चिंता सता रही थी भोजन नहीं मिला तो भुखमरी फैल जाएगी ऐसे खराब वक्त में यह राशन बहुत काम आया।
कन्हैया लाल, सुहागनगर सेक्टर दो
-फ्री में राशन मिलने की उम्मीद किसी को नहीं थी लेकिन सरकार ने जो फैसला किया वह सराहनीय है। हम प्रदेश के साथ-साथ केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं।
विनोद बिहारी, सुहाग नगर