फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Central government should make law for punishment for killing of cow dynasty: KN Govindacharya

गोवंश की हत्या पर सजा के लिए केंद्र सरकार बनाए कानून: केएन गोविंदाचार्य

Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Central government should make law for punishment for killing of cow dynasty: KN Govindacharya
रफ़रोजाबाद ! वार्ता के दौरान जानकारी देते यमुना दर्शन यात्रा से के.एन. गोविंदाचार्य - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार को गोवंश की हत्याबंदी के लिए कानून बनाना चाहिए। पंचायतों को सात प्रतिशत बजट सीधे देने और जनता को सुलभ न्याय दिलाने को 10 लाख की आबादी पर 50 जजों की नियुक्ति होनी चाहिए। बुधवार को यह बातें राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

यमुना दर्शन यात्रा लेकर यमुनोत्री से 28 अगस्त को निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे केएन गोविंदाचार्य बुधवार को फिरोजाबाद आए। हिमायूंपुर निवासी मुकुल शुक्ला के निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा से 20 वर्ष पहले ही दूरी बना ली थी। भाजपा की केंद्र सरकार की स्थितियां एक ऐसे हालात में पहुंच गई हैं जब अध्ययन अवकाश का फैसला लिया। यमुना दर्शन यात्रा यमुनोत्री से शुरू कर 14 सितंबर को प्रयागराज में समाप्त होगी।
विज्ञापन

इसके बाद वृंदावन में श्री बांके बिहारी के दर्शन तथा बरसाना राधा क्षेत्र एवं भगवान श्रीकृष्ण के लीला स्थलों का दर्शन करते हुए दिल्ली वापस होगी। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के बारे में पूछने पर कहा कि धारा 370 को हटाना साहस, अयोध्या में मंदिर निर्माण आस्था, तीन तलाक पर फैसला लेना संवेदनशीलता का काम था। उसी तरह से गंगा, यमुना एवं नर्मदा की अवरिल, निर्मल धारा को बनाने की दिशा में प्रयास करना होगा। कोरोना जैसी महामारी एवं डेंगू वायरस का बड़ा कारण पर्यावरण को संरक्षित नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की तरफ से महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान में संगठन से जुड़े लोगों के द्वारा जलस्तर बढ़ाने के प्रयास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षित करने के लिए प्रत्येक गांव में गुम हो चुके पांच एवं सात जलाशयों को पुनर्जीवित करना होगा। गंगा, यमुना एवं नर्मदा की अविरल बेग से धारा बहनी चाहिए और वनों का संरक्षण बढ़ेगा तभी हम आगे बढ़ सकेंगे। हमारा संगठन इस दिशा में प्रयास कर रहा है। वार्ता के दौरान पवन श्रीवास्तव, जीवकांत झा, मंटू तिवारी, विवेक त्यागी, अजय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed