{"_id":"467e8dd2d47bc587d5120e2e04ed4674","slug":"central-government-rallied-against-trader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापारी लामबंद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का रुख सरकार विरोधी नजर आ रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में बंदी कर व्यापारी नेता सड़कों पर उतरे। धरना प्रदर्शन कर जीएसटी का पुतला फूंका। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर जगह-जगह पुतले फूंककर विरोध जताया।
व्यापार मंडल युवा इकाई महानगर अध्यक्ष महेश पूरन एवं अमित गुप्ता के नेतृत्व में ककरऊ कोठी के समीप जीएसटी का पुतला दहन किया। उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह व्यापारी विरोधी जीएसटी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जीएसटी की नीतियां व्यापारी विरोधी हैं। इससे लाभ नहीं बल्कि हानियां ही हैं। अगर सरकार कोई नई व्यवस्था लागू करे तो व्यापारियों के हितोंकी चिंता की जाए। महानगर महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार जबरन इसे लागू नहीं कर सकती व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में इसका विरोध करेगा। इस दौरान युवा अध्यक्ष नदीम अब्बासी, मुनब्बर खान, रीतेश अग्रवाल, रामशंकर रावत, विजय सिंह, राकेशपाल सिंह, सत्यम सिंह, चांद कुरैशी, भारत सिंह, संजय मलिक, ओमकांत गुप्ता, प्रकाश रावत मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर उप्र व्यापार मंडल ने इमामबाड़ा चौराहे पर जीएसटी का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता ने नारेबाजी के साथ सरकार पर हमला बोला ओर व्यापारी हित की बात कही। महामंत्री अनिल मैनेजर ने कहा कि केंद्र सरकार सिंगल जीएसटी लगाए। ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके। देश में अभी हर जगह पर ही विद्युत एवं कंप्यूटर उपलब्ध नहीं है। इसमें मैनुअल का विकल्प खुला रखे। महानगर महामंत्री विजय टाइगर, प्रांतीय मंत्री मनोज गुप्ता, रीतेश अग्रवाल,अनुभव यादव,बैंकट मुरवारिया, पंकज गुप्ता किराना, जीतेश अग्रवाल, आमिर नवाज, मोहम्मद आरिफ, अमित गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, सोम दत्त गुप्ता, मधुसूदन, दयानंद, मुकेश आदि शामिल थे।