फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Census: Enumerators will knock on every door from today, will ask 33 questions

Firozabad News: जनगणनाः आज से घर-घर दस्तक देंगे प्रगणक, पूछेंगे 33 सवाल

Fri, 22 May 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Census: Enumerators will knock on every door from today, will ask 33 questions
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

जनपद में जनगणना के द्वितीय चरण का बिगुल फूंक दिया गया है। 22 मई (आज) से जिले भर में मकानों के सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का महाअभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत प्रशासनिक रूप से तैनात किए गए प्रगणक हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रत्येक परिवार से 33 निर्धारित सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाबों को प्रगणक मौके पर ही ऑनलाइन मोबाइल प/पोर्टल के जरिए फीड करेंगे। यह पूरा अभियान आगामी 20 जून तक संचालित किया जाएगा।

डीएम संतोष कुमार शर्मा के अनुसार, जिले में स्व-गणना का काम 21 मई तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया। डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूकता के चलते जिले के 50 हजार से अधिक नागरिकों ने खुद ही ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की गणना पूरी कर ली है।जनगणना को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में कड़ा प्रशासनिक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। पूरे जनपद को 15 चार्ज क्षेत्रों में बांटा गया है। जिले के 8 निकायों में 10 चार्ज अधिकारी तैनात हैं। नगर निगम का क्षेत्र बड़ा होने के कारण वहां विशेष रूप से 3 जनगणना अधिकारी लगाए गए हैं, जबकि जिले की 5 तहसीलों में वहां के तहसीलदारों को ही चार्ज अधिकारी की कमान सौंपी गई है। यदि कोई प्रगणक डेटा एंट्री या मकान सूचीकरण में कोई गलती करता है, तो तैनात किए गए सुपरवाइजर तुरंत मौके पर जाकर उसमें सुधार कराएंगे। जिला स्तरीय अधिकारी भी इस पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर
कुल चार्ज अधिकारी: 15
कुल हाउस ब्लॉक: 4,459
कुल तैनात प्रगणक: 5,553
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed