{"_id":"6163358e8ebc3e628c15e100","slug":"celebrated-with-great-pomp-guru-shishya-avtaran-day-of-jainacharya-vivek-sagar-maharaj-firozabad-news-agr5109690181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जैनाचार्य विवेक सागर महाराज का गुरु शिष्य अवतरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जैनाचार्य विवेक सागर महाराज का गुरु शिष्य अवतरण दिवस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रत्नत्रय दिगंबर जैन मंदिर नसिया में जैन आचार्य विवेक सागर महाराज का 50वां एवं उनके गुरु आचार्य सुमित सागर महाराज का 104वां अवतरण दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। साथ ही अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जैनाचार्य से आर्शीवाद लिया। इस मौके पर एलाचार्य अर्चित सागर महाराज को मुनि दीक्षा दी गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह घटयात्रा निकली गई। घटयात्रा इंद्रनगर से निकाली गई। जो गाजेबाजे के साथ नसियाजी मंदिर में पहुंची। बैंडबाजों पर बज रहे भजनों पर श्रद्घालु भावविभोर होकर थिरकते हुए नजर आए। मंगल कलश लेकर श्राविकाएं चल रही थी। घटयात्रा के बाद मंदिर में ध्वजारोहण विमल जैन ने किया। पांडाल उद्घाटन स्नेहजैन, चित्र अनावरण प्रमोद किया।
दीप प्रज्ज्वलन संजय जैन ने किया। तदुपरांत गुरुजी का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट ने 50 बच्चों ने द्वारा किया गया। भक्तों ने आचार्य विवेक सागर की 50 दीपकों से आरती उतारी। शाम को संगीतमय आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान अजय एडवोकेट, अनूपचंद्र जैन, अनुज जैन, प्रमोद जैन, मयंक जैन, प्रवीन जैन, धर्मेंद्र जैन, शिवम जैन उपस्थित रहे।