फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Celebrated Diwali Festival

धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

Tue, 10 Nov 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 Nov 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Diwali Festival
ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अमरदीप स्कूल, ब्रजराज सिंह गर्ल्स कॉलेज, ब्रजराज सिंह इटर कॉलेज व ब्रजराज सिंह विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से दीपावली महोत्सव में उत्साह से भाग लिया। छात्र छात्राओं ने पटाखे चलाए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या साधना सिंह, मदन मोहन गोस्वामी, निदेशक अनुपम शर्मा ने बधाईयां दीं। वहीं, एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज में रंगोली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक ओमप्रकाश उपाध्याय ने अध्यक्षता की। डायरेक्टर तरुन कुमार ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या अनुराधा भारद्वाज, उप प्रधानाचार्या भगवानदास अग्रवाल, निशा गुप्ता, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

 वहीं मंगलवार को यंग स्कालर्स एकेडमी के सभागार में छात्र-छात्राओं ने दीप सज्जा द्वारा सभी का मन मोह लिया। इसमें कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं ने आर्ट पेपर पर बने हुए दीपक को रंगों द्वारा सजाया। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने दीपावली पर्व पर कलाकृति बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीपकों को तरह-तरह के रंगों से सजाकर मिट्टी के दीपक उपयोग करने की अपील की। प्रबंधक डा. एके आहूजा, निदेशक डा. संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्या पूजा कपूर एवं समस्त शिक्षक वर्ग ने बच्चों के कार्य को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लकी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दीपावली के उपलक्ष्य में दीपक बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्टूडेंट ने तूलिका से कागज पर चित्रकारी कर रंग-बिरंगे दीपक बनाकर कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या रेखा यादव ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए गिफ्ट दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed