{"_id":"62c5d7bed94e864946581031","slug":"cdpo-firozabad-news-agr5392963121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं का जून का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं का जून का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं का जून का वेतन रोका
पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग, जीओ टैगिंग में जिला पिछड़ने पर डीपीओ ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों के 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को वजन कराने के बाद उसकी पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग की गति धीमी होने पर डीडीओ एवं प्रभारी डीपीओ महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के सभी 11 बाल विकास परियोजनाधिकारियों के साथ ही मुख्य सेविकाओं का जून माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
जिले में ढाई हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को वजन कराने के अभियान का शुभारंभ डीएम रवि रंजन एवं सीडीओ चर्चित गौड ने 25 जून को किया था। इसी बीच बच्चों का वजन कराने के साथ उसको पोषण ट्रैकर एप पर अपलोड करना था। शासन स्तर पर जब इसकी मॉनीटरिंग की गई तो जिले की स्थिति खराब मिली। प्रभारी डीपीओ एवं डीडीओ ने साफ कहा है कि जब तक पोषण ट्रेकर एप पर फीडिंग एवं जीओ टैगिंग शत प्रतिशत कराके प्रमाणपत्र नहीं देंगे तब तक वेतन देना संभव नहीं होगा।