फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CDO inpection

सीडीओ ने किया पंचायतराज विभाग में पटलों का निरीक्षण

Sun, 28 Jun 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
CDO inpection
फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने शनिवार को पंचायती राज विभाग के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पंचायतघर निर्माण की प्रगति काफी खराब मिली। जानकारी के दौरान पंचायतघर निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार नहीं किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

पटलवार निरीक्षण के दौरान स्थापना एवं शिकायत पटल पर तीन लिपिक तैनात किए जाने लेकिन उनके मध्य कार्य विभाजन स्पष्ट नहीं होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। वहीं लगभग छह माह पूर्व निलंबित किए सफाई कर्मचारियों के बारे में अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु उचित निर्णय नहीं लिए जाने पर भी सीडीओ ने असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

उन्होंने पांचों सफाई कर्मी एवं पांच पंचायत सचिवों के निलंबन संबंधी प्रकरणों को दस दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पंचायत विकास अधिकारियों को अधिकतम एक ग्राम पंचायत का ही कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए। सीडीओ ने खामियां मिलने की स्थिति में पंचायत सचिव गौरव कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं कार्यालय के रखरखाव को दुरूस्त करने के निर्देश डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल संचालक को दिए निर्देश
सीडीओ नेहा जैन ने शनिवार को ग्राम पंचायत इंदुमई, मोहिनीपुर एवं रूपसपुर स्थित सिरसा नदी में चल रहे सिल्ट सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी मिली कि इंदुमई स्थित जॉजियस एकेडमी से निकलने वाला गंदा पानी पाइप के जरिए सिरसा नदी में गिरता है। सीडीओ ने स्कूल बाउंड्रीवाल के अंदर ही गंदे पानी के निस्तारण हेतु सॉकपिट बनाए जाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मौके पर मौजूद ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों को अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed