{"_id":"5e0257ea8ebc3e880968f940","slug":"cdo-inpection-firozabad-news-agr4216122100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ को निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास खंड नारखी में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची सीडीओ ने खामियों के चलते कैशियर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर कई अधिकारियों का वेतन रोका है। दो सचिवों को कठोर चेतावनी एवं एक अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण को विकास खंड नारखी पहुंची सीडीओ ने विभिन्न कर्मचारियों के पटलों को देखा। स्थानान्तरण के बावजूद पटल का चार्ज प्रतिस्थानी को नहीं सौंपने वाले नूरूज्जमा के विरुद्घ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। सीडीओ ने शिकायत की जांच हेतु नामित अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। ब्लाक स्तर पर 23 शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में हैं।
निरीक्षण के दौरान विकास खंड के आवासीय भवन में कबाड़ भरा मिला। वहीं ब्लाक परिसर में बन रहे अभिलेखागार को बगैर सरिया वाले पिलरों पर बनाया जा रहा था। इस मामले में अवर अभियंता एवं कार्य प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ब्लाक स्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में देरी से पहुंचने पर पंचायत सचिव सतीश चंद्र शर्मा एवं दीपक शर्मा को कठोर चेतावनी निर्गत की गई। वहीं बैठक में अनुपस्थित रहे अवर अभियंता आरईएस राजेश कुमार का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।