फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CBSE Inter frustrated by the English paper

सीबीएससी इंटर अंग्रेजी पेपर ने किया निराश

Mon, 02 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 Mar 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
CBSE Inter frustrated by the English paper
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। 12 वीं की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा में जिले के हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। दर्जनों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन



जिले के चार केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। छात्र एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। गेट पर निरीक्षण के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। महात्मा गांधी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 824 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माता प्रसाद कलावती स्कूल में 781 छात्र शामिल हुए। इस केंद्र पर 11 ने परीक्षा छोड़ी। शिकोहाबाद के ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी और  केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर टूंडला भी केंद्र बने थे। अंग्रेजी का पेपर काफी लंबा आया था। कइ छात्र  पूरा पेपर हल नहीं कर सके समय निकल गया।
विज्ञापन




परीक्षा छूटते ही फोन लगाकर बताया पेपर की स्थिति
पेपर देने के बाद कई के चेहरे पर हंसी तो किसी के चेहरे पर उदासी दिखी। सभी ने अपने घर फोन लगाकर पेपर की स्थिति बताई।  

ये कहते हैं परीक्षार्थी
सिमरन का कहना है कि पेपर के कई पार्ट्स थे। इसलिए पेपर ठीक हुआ पर ज्यादा बेहतर तो नहीं। समय बहुत कम रह गया।

छात्रा रूस कहना है कि पेपर कठिन नहीं था। मगर हल करने में जो समय मिला वह बहुत कम रह गया। अब आगे के पेपर को अच्छा करने की कोशिश करेंगेे।

शिफा का कहना है कि दो नंबर का पेपर छूट गया। वो भी इसलिए कि समय नहीं बचा था। पेपर बहुत बड़ा आया था।

सुमित का कहना है कि पेपर बहुत अच्छा गया। जैसी तैयारी थी उसी तरीके का पेपर आया। आगे के पेपर बहुत अच्छे जाएं। इसलिए कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed