{"_id":"3aa47c60e61e16ad8a7c2c5e8892e685","slug":"cbi-to-probe-the-death-of-sarah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा की मौत का सच जानने आई सीबीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा की मौत का सच जानने आई सीबीआई टीम
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 18 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की बहू सारा त्रिपाठी की मौत का सच जानने सीबीआई टीम फीरोजाबाद आई। टीम ने सिरसागंज में घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर सुबूत जुटाए। दुर्घटनाग्रस्त कार का भी अवलोकन किया। स्थानीय पुलिस से भी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर मंथन किया।
शुक्रवार सुबह सीबीआई के डिप्टी एसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गुंजन चौराहे पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने घटनास्थल के फोटोग्राफ, स्थल का नक्शा और अन्य साक्ष्य एकत्रित किए। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। टीम ने घटना के दौरान कार आने और पलटने का संभावित आंकलन किया। सूत्रों की माने तो सीबीआई केस से जुड़े तमाम लोगों को नोटिस जारी करेगी। इसके लिए अधिकारी सवाल तैयार कर रहे हैं।
बताते चलें कि नौ जुलाई को लखनऊ से दिल्ली जाते समय सिरसागंज के गुंजन चौराहे पर अमर मणि के पुत्र अमन मणि की कार हादसे का शिकार हो गई थी। कार में सवार अमन मणि की पत्नी सारा त्रिपाठी की मौत हो गई जबकि अमन मणि को खरोंच तक नहीं आई। सारा की मां सीमा सिंह ने अमर मणि त्रिपाठी पर हत्या की साजिश और अमन मणि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। प्रदेश सरकार की संस्तुति पर मामले की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंपी। पुलिस ने 28 अक्तूबर को केस से संबंधित सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए थे। इससे पहले नवंबर माह में डिप्टी एसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में सीबीआई टीम फीरोजाबाद पहुंची थी। टीम ने एसपी पीयूष श्रीवास्तव से मिलकर मामले की जानकारी भी ली थी।
विज्ञापन
मीडिया से दूरी बनाते दिखे टीम के सदस्य
सिरसागंज घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे सीबीआई टीम के सदस्यों को जब मीडिया वालों ने घेर लिया तो उन्होंने कहा कि टीम अपना परिचय नहीं देगी साथ ही मामले से जुड़े पहलू पर कोई बात नहीं करेगी।