{"_id":"68c96d1426084550e205b1e1","slug":"cash-and-scooty-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-window-of-the-dairy-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156265-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डेयरी की खिड़की तोड़कर लाखों की नकदी एवं स्कूटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डेयरी की खिड़की तोड़कर लाखों की नकदी एवं स्कूटी चोरी
Tue, 16 Sep 2025 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
चोर द्वारा तोड़ी गई डेयरी की खिड़की। संवाद
-आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मोहल्ला गढ़ैया चोरों ने भाजपा नेता के भतीजे की दूध की डेयरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खिड़की तोड़कर दुकान से लाखों की नकदी, स्कूटी एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गढ़ैया निवासी किशन कुमार गुप्ता उत्तम डेयरी के संचालक हैं। वह भाजपा नेता के भतीजे भी हैं। सोमवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देररात चोरों ने डेयरी के बाहर लगी हुई खिड़की को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर लिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने दुकान के अंदर प्रवेश करके दुकान में रखी हुई 1.35 लाख रुपये की नकदी, 20 हजार रुपयों के सिक्के, 2 देशी घी की टीन, सीसीटीवी कैमरे, उसका डीबीआर, स्कूटी के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने दुकान पर काम करने वाले एक युवक पर संदेह जताया है। पुलिस को बताया है कि दुकान के अंदर रखे हुए संदूक को तोड़फोड़ न कर चाबी से खोला गया है। उन्होंने 10 दिनों पहले ही दुकान पर काम करने वाले युवक को काम से हटा दिया था। पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।