फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case registered against four in Jhapra firing case

Firozabad News: झपारा में हुए गोलीकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 May 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 May 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four in Jhapra firing case
झपारा में हुए गोलीकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

जसराना (फिरोजाबाद)। शुक्रवार की देर शाम झपारा में हुए गोलीकांड के मामले में पीड़ित के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोली लगने से घायल का अभी उपचार चल रहा है।

थाना जसराना के गांव झपारा में जयसिंह पाल एवं बृजेश कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के बीच जयसिंह पाल का पुत्र मोहित ट्रैक्टर में घूरा भरवा रहा था। तभी आरोपी पक्ष मौके पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए मोहित घर पहुंचा और अपने परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। मोहित के साथ उसके पिता जयसिंह पाल एवं अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली जयसिंह पाल के जांघ में लग गई। जिससे जयसिंह पाल गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजने के साथ ही मोहित की तहरीर पर विनय उर्फ जीतू, बॉबी, ब्रजेश निवासीगण झपारा थाना जसराना एवं आशीष निवासी नगला खिल्ली थाना निधौलीकलां एटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed