फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   case

छह पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

Thu, 28 Jul 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
case
छह पर जानलेवा हमले का केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदांऊ निवासी राम यादव की तहरीर पर छह लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं गोली लगने से घायल हुए युवक का उपचार चल रहा है।

पीड़ित राम यादव का कहना है कि गांव के ही जसवंत सिंह ने खेत की मेड़ को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार शाम को उसका भाई ओमकार परचून की दुकान से बीड़ी लेकर घर जा रहा था। तभी जसवंत ने खेत की रंजिश को लेकर उसको बाइक से टक्कर मार दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो जसवंत सिंह, नेत्रपाल, नीरज, छविराम, संजू और भूरे सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे राहुल को गोली लग गई और दिनेश को छर्रे लग गए। दोनों घायलों को देर रात उपचार को अस्पताल लाया गया। लाइनपार थाना पुलिस ने राम यादव की तहरीर पर जसवंत सिंह, नेत्रपाल, नीरज, छविराम, संजू और भूरे सिंह के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिव भान सिंह राजावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed