{"_id":"628a7843254b853180316579","slug":"case-firozabad-news-agr534405457","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव, फायरिंग में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव, फायरिंग में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शनिवार को मथुरा नगर में हुए पथराव और फायरिंग के मामले में उत्तर थाने की पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी जितेंद्र और अमर सिंह के बीच पांच मई को हुए झगड़े को लेकर शनिवार दोपहर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। इसे लेकर पथराव फायरिंग हुई। उधर शनिवार देर रात उत्तर थाना पुलिस ने विजय कुमार की तहरीर पर बिट्टू, शिवम, अजय, रिषभ, सन्नी और निखिल के खिलाफ जानलेवा हमले के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।