फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cargill sent Suhagnagri gracefully hoisted tricolor

कारगिल में शान से फहराया सुहागनगरी से भेजा गया तिरंगा

Thu, 23 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cargill sent Suhagnagri gracefully hoisted tricolor
कारगिल पर सुहागनगरी से भेजा तिरंगा फहराया गया
 स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर एलओसी कारगिल पर तिरंगा झंडा फहराया। कारगिल के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हसन खान एवं एसपी राहुल मलिक ने प्रयास की सराहना की। जम्मू कश्मीर में तिरंगा को ले जाने की विशेष व्यवस्था सेना की ओर से की गई थी। 
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के दीपक तिरंगा की ओर से फीरोजाबाद शहर से कारगिल के जवानों तक देश की शान तिरंगा झंडा को पहुंचाने का संकल्प लिया था। इसके तहत वह शहर से 30 फीट लंबा एवं 16 फीट चौड़ा तिरंगा झंडे को लेकर एलओसी कारगिल कश्मीर के बार्डर पर पहुंचे। उनके साथ आकांक्षा पनवरिया, व्यापार मंडल के रवींद्रलाल तिवारी, अपर्णा तिवारी, मुकेश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, लव अग्रवाल थे। कारगिल के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हसन खान ने कहा कि समिति के दीपक तिरंगा एवं आकांक्षा पनवरिया (22) का प्रयास सराहनीय है। देश के वीर सपूतों के लिए तिरंगा शान है। तिरंगे की खातिर कारगिल में 559 जवानों ने अपने जीवन का बलिदान किया था। एसपी राहुल मलिक ने कहा जिस देश की बेटी में इतना साहस एवं जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का कर्तव्य है। ऐसा देश कभी गुलाम नहीं बन सकता है। मुझे देश की बेटी आकांक्षा पनवरिया से मिलकर काफी खुशी हुई है। परमवीर चक्र विजेता शहीद विजयंत थापर को भी याद किया गया।व्यापार मंडल के रवींद्रलाल तिवारी एवं दीपक तिरंगा ने देश के जवानों को मिष्ठान (आगरा का पेठा) का वितरण कराया। उन्होंने कहा कि देश के जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम अन्य बार्डरों पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed