फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car-riding miscreants looted woman's jewelery and cash

Firozabad News: कार सवार बदमाशों ने महिला के आभूषण-नकदी लूटी

Wed, 28 Feb 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Feb 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants looted woman's jewelery and cash
शिकोहाबाद। शादी समारोह में जा रही महिला को कार सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। सवारी के रूप में कार में बैठाकर महिला के लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी वाला बैग लूट लिया। महिला को बीच रास्ते में ही उतारकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत नगला जाट निवासी वंदना मंगलवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ घिरोर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। वह जसराना से शिकोहाबाद के एटा चौराहे पर आई थीं। जहां पर वह बच्चों के साथ वाहन का इंतजार कर रही थीं। महिला के अनुसार तभी उसके पास एक ईको कार आकर रूकी, जिसमें पहले से ही चार आदमी और दो महिलाएं पहले से ही बैठे हुए थे। चालक द्वारा मैनपुरी जाने की बात कहकर वह ईको कार में सवार हो गईं। कार चालक घिरोर की ओर न जाकर मैनपुरी चौराहे से वापस घूमकर फिरोजाबाद की ओर जाने लगा। जब महिला ने शोर मचाना शुरू किया, तो कार सवार बदमाशों ने महिला को प्रतापपुर चौराहे के पास गाड़ी रोककर उसका नकदी एवं आभूषण वाला बैग लूट कर उसे उतार दिया। इसके बाद इटावा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला चीखती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। बुधवार को थाने पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बैग के अंदर सोने की पांच अंगूठी, एक पुरुष अंगूठी, झाले, चेन एवं कुछ नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed