फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Car collides with tractor-trolley, five injured including couple

Firozabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दंपती समेत पांच घायल

Fri, 28 Feb 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley, five injured including couple
सांकेतिक
-पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कराया भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। गांव कंथरी के समीप कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।


जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा गांव सुल्तानपुर पटोरा निवासी मुनीम कुमार (35), उनकी पत्नी गंगा देवी (33), बेटे निखिल (10), नितिन (15) एवं नैना (17) कार से बृहस्पतिवार देर शाम शिकोहाबाद से अपने गांव जा रहे थे। कार सवार जब मैनपुरी रोड स्थित गांव कंथरी के समीप पहुंचे, तभी अचानक रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जाकर टकरा गए। हादसा होते ही कार में सवार सभी यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। सभी की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed