फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Captivating crowds thronging philosophy floats

मनोरम झांकियों के दर्शन को उमड़ी भीड़

Thu, 22 Oct 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 22 Oct 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
Captivating crowds thronging philosophy floats
नगर में चल रहे चार दिवसीय दुर्गापूजा महोत्सव के अंतिम दिन यानी दुर्गा नवमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर देवी महोत्सव आयोजित किये गये। इस मौके पर देवी भक्तों ने मातारानी की मनोरम झांकियों का दर्शन किया। शुक्रवार को प्रतिमाओं को धूमधाम से नगर भ्रमण के उपरांत विसर्जन के लिए ले जाया जायेगा।  
विज्ञापन

नवमी के मौके पर देवी भक्तों ने मातारानी की भव्य पूजा-अर्चना, हवन आदि कर महाआरती का आयोजन किया। अंतिम दिन लोगों में मातारानी के दर्शनों का विशेष उत्साह दिखाई दिया। नगर के प्राचीन शिव समाधि मंदिर पर सात मन का भोग आकर्षण का केन्द्र बना। फ्रेंड्स क्लब पर चले अटूट भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद चखा। विद्या संबर्धिनी धर्मशाला, एमपीरोड, बल्देवरोड, अनामिका पैलेस, सांवले प्रसाद रोड, कच्चा टूंडला, गुरुद्वारा रोड, उत्तर मध्य रेलवे कालेज, रैस्टकैंप आरपीएफ कालोनी, अहाता शोभाराम, धोबीघाट, नगला रामकिशन, नगला मस्जिद, एटारोड, बीरीसिंह कालेज, उपाध्याय गैस्ट हाउस सहित अन्य स्थानों पर मातारानी का भव्य दरबार सजाया गया था। शाम से ही नगर के मुख्य बाजार में तिपहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी। रेलवे स्टेशन को जाने वाले वाहनों को तेलमिल रोड होकर गुजारा गया। नगर में दुर्गा नवमी पर्व पर दुर्गा महोत्सवों में डांडिया नृत्य की विशेष धूम रही। उत्तर रेलवे, फ्रेंड्स क्लब, विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला, बल्देव रोड व ठाकुर बीरी सिंह कालेज स्थित मां भगवती मंदिर पर देवी भक्तों ने डांडिया, गरबा व फाग खेलते हुए जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

फोटो-टूंडला की पीलीकोठी दुर्गा महोत्सव में गरबा खेलती युवतियां
 शोभायात्रा के साथ होगी विदाई
टूंडला ब्यूरो। सभी देवी प्रतिमाओं को शुक्रवार को शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराते हुए विदायी दी जायेगी। नगर के बड़ शिव समाधि मंदिर के पुजारी महंतगिरी के व विद्या संबर्धिनी धर्मशाला के आयोजक मंडल के दीपक चौधरी ने बताया कि प्रतिमाओं को फाग खेलते हुए विजयगढ़ी स्थित तालाब ले जाकर विसर्जन किया जायेगा। कुछ प्रतिमाओं का मोहम्मदाबाद व विजयगढ़ी पर विर्सजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-टूंडला के विद्या संबंर्धिनी धर्मशाला में लगाया गया छप्पन भोग,
फ्रेंड्स क्लव में सजाया गया मां दुर्गे का भव्य पांडाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed