{"_id":"58090da24f1c1bf36e704453","slug":"captain-s-home-defeat-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान के घर की रार सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान के घर की रार सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी हिमांशु कुमार के घर और निजी जीवन की रार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनपर पत्नी को धोखा देने और एक युवती के साथ संबंध बनाने जैसे आरोप लगाते हुए एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज की शहर में चर्चाएं शुरू हो गई। एसएसपी हिमांशु कुमार ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि पत्नी के साथ उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और यह मैसेज उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया है।
चार दिन पूर्व जिले का चार्ज लेने वाले पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार से जुड़ा यह मामला बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह मैसेज यूपी कैडर के आईपीएस हिमांशु कुमार की पत्नी प्रिया सिंह ने ही वायरल किया है। मैसेज में यह भी लिखा गया है कि उन्होंने इस संबंध में एक शिकायती पत्र केंद्रीय गृहमंत्री, डीजीपी और प्रमुख सचिव को भी दिया है, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
एसएसपी हिमांशु कुमार का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने प्रिया से तलाक लेने के लिए दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की है। उनको बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत की गई है।