फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Canter full of neat cattle caught

गौवंश से भरी कैंटर पकड़ी

Mon, 05 Jan 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
टूंडला/ नगला बीचसोमवार सुबह गौकशी के लिए अलीगढ़ ले जाई जा रहीं 52 गायों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मुक्त करा लिया। गायों को कैंटर में ठूंस ठूंस कर भरा गया था। कैंटर में पांच गाय दम घुटने से मर गई। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।
विज्ञापन



थाना नारखी के रिजावली चौराहा पर मौजूद पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें सामने से एक कैंटर आती दिखाई दी। उन्होंने कैंटर को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद कैंटर चालक ने बैरियर  बैरियर तोड़ते हुए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कैंटर का पीछा कर रोक लिया। ग्रामीणों ने चालक और परिचालक की धुनाई कर दी। तलाशी लेने पर कैंटर में 52 गायब निकलीं। इनमें से पांच गाय दम घुटने से मर गईं।
विज्ञापन



जानकारी मिलने पर भाजपा व बजरंग दल के नेता भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम कासिम निवासी तिलक नगर, जमाल शाह औरेया और परिचालक ने रिहान पुत्र अनीस निवासी साबितागंज, कोतवाली के पीछे इटावा बताया। उन्होंने बताया कि वह गायों को औरेया से अलीगढ़ ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। कैंटर को सीज कर दिया है। कैंटर के दोनों तरफ अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थीं। शातिरों ने आगे यूपी 80 टी 9246 और पीछे यूपी 92 टी 4241 की नंबर प्लेट लगा रखी थी। बाद में मरी गायों को भाजपा व बजरंग दल के नेताओं ने दफना दिया। भाजपा नेता बिन्नू जादौन, बालकिशन गुप्ता, प्रतीम जादौन, मुकेश भारद्वाज, धर्मेंद्र जादौन और शिवशंकर आदि ने रोष जताते हुए गौकशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed