फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cancer patient commits suicide by jumping in front of goods train

Firozabad News: कैंसर पीड़ित ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sun, 16 Jun 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cancer patient commits suicide by jumping in front of goods train
कैंसर पीड़ित ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा-''मैं कैंसर का मरीज हूं, मैं चल नहीं सकता हूं''
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज क्षेत्र में कैंसर की बीमारी से ग्रसित व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने कैंसर की बीमारी से ग्रसित होने का जिक्र किया है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव बाछेमई निवासी राम प्रसाद (60) वर्ष का शव शनिवार को आमौर दरिगापुर फाटक के पास अप रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है। सूचना पर परिजन भी आ गए थे। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि मैं कैंसर का मरीज हूं, मैं चल नहीं सकता हूं। मेरी आधी जीभ के नीचे घाव है। इसलिए मैं बहुत बेचैन हूं। जब मैं गाड़ी में सफर कर रहा था तो मेरे दर्द उठा तो बैठे-बैठे खिड़की पर पहुंचा तो आंखों में झपकी सी आ गई। मेरा इलाज ग्वालियर में चल रहा है। डाक्टरों ने आपरेशन से मना कर दिया था इसलिए मैं बेचैन था। पुलिस सुसाइड नोट को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टर के मना करने के बाद से था परेशान
परिजन के अनुसार ग्वालियर के चिकित्सकों ने साफ तौर पर रामप्रसाद को कुछ दिन पहले बोल दिया गया था कि जीभ का कैंसर है। पूरी जीभ काटनी होगी। ऑपरेशन सफल हो भी सकता है नहीं भी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed