फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Campaign will be launched to arrest criminals: IG

अपराधियों की गिरफ्तारी को चलेगा अभियान: आईजी

Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be launched to arrest criminals: IG
फिरोजाबाद। आईजी नवीन अरोरा शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे। एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह व सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ थाने का निरीक्षण किया। थाने में दर्ज आखिरी मुकदमें की जानकारी की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना निर्माण के लिए पहले नक्शा तैयार करा लिया जाए। जब तक ग्रांट नहीं आती। तब तक भवन ध्वस्त नहीं कराया जाए।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि थाना उत्तर में 290 विवेचनाएं लंबित है। 484 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है। 24 गुमशुदगी दर्ज है। इसमें से छह की बारामदगी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लूट, हत्या, संपत्ति, एचएस, बलवा हत्या के साथ एसआर रजिस्टर को चेक कराया जाएगा। इनामियां अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। वर्तमान में दो अभियान संचालित है। उन्होंने महिला डेस्क का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक ग्रांट न मिल जाए थाने को ध्वस्त न कराया जाए। थाने में रखे माल के निस्तारण के लिए भी निर्देश दिए। जीडी में थानाध्यक्ष की रवानगी और वापसी को भी देखने के साथ पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को भी चेक किया। इस दौरान कोतवाल उत्तर अनूप कुमार भारतीय के साथ थानेदार और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed