फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   campaign against roadways buses

रोडवेज बसों के खिलाफ चला अभियान

Tue, 19 Oct 2021 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
campaign against roadways buses
रफ़रोजाबाद ! हाईवे पर सरकारी बसों के खिलाफ कार्रवाई करते एआरएम शिकोहाबाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के बाहर हाईवे से जाने वाली रोडवेज बसों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के अफसरों ने चार बसों के चालान काट दिए। विभागीय अफसरों की इस कार्रवाई को लेकर बस चालक और परिचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

आगरा से मैनपुरी, फर्रुखाबाद, बांदा, कानपुर और औरैया व इटावा के साथ अन्य जनपदों को जाने वाली रोडवेज बसें शहर के अंदर से न जाकर शहर के बाहर से निकल रहे हाईवे से होकर गुजर रही है। शहर के बाहर बने हाईवे से गुजर रही बसों के कारण स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह बसों के इंतजार में सुभाष तिराहा पर खड़े होने के लिए बाध्य होते है। दो से तीन घंटे बीत जाने के बाद भी उनको गंतव्य स्थान तक जाने के लिए बस नहीं मिलती।
विज्ञापन

वहीं बस स्टैंड पर भी बसें न आने से व्यापारियों को परेशानी होती है। जिसको लेकर एआरएम शिकोहाबाद राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में परिवहन अधिकारियों ने अभियान चलाया। एआरएम शिकोहाबाद राघवेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान चार बसों के चालान किए गए। जिसमें किदवईनगर डिपो, औरैया, मैनपुरी और बांदा डिपो की बसें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed