फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Camera surveillance of Agra-Lucknow Expressway and Sixlane Bypass

Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व सिक्सलेन बाईपास की कैमरे से निगरानी

Mon, 25 Dec 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Camera surveillance of Agra-Lucknow Expressway and Sixlane Bypass
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ सिक्सलेन बाईपास के प्रमुख चौराहों की निगरानी कैमरे से की जाएगी। इसके लिए नौ थाना क्षेत्रों में 18 स्थानों का चिह्नांकन किया गया है। ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका शिकोहाबाद इसमें खर्च होने वाली 35 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराएंगे। कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सिक्सलेन पर बने अंडरपास के साथ प्रमुख चौराहों की गतिविधि पर कैमरों में कैद होगी। सड़क पर होने वाली वारदात को रोकने के लिए इस योजना पर का किया जा रहा है। इसके लिए पंचायतें एवं निकाय धन मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन





इन स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
टूंडला थाना क्षेत्र के सिक्सलेन पर एत्मादपुर रेलवे ओवरब्रिज पर चार, टूंडला राज टीवीएस टूंडला अंडर पास पर भी चार तथा ओवरब्रिज चौकी राजा का ताल के पास चार लगाए जाएंगे। नारखी थाना क्षेत्र में दौलतपुर अंडर पास, कोटला रोड अंडरपास पर भी चार-चार कैमरों को लगाया जाएगा। थाना उत्तर क्षेत्र में जलेसर रोड अंडरपास के साथ थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सांती अंडरपास, मक्खनपुर अंडरपास व पायनिर ओवरब्रिज पर भी चार चार कैमरे लगाए जाएंगे। शिकोहाबाद के प्रतापपुर एवं नौशहरा कट के साथ सिरसागंज थाना क्षेत्र में सिरसागंज अंडरपास, अरांव सिरसागंज अंडरपास, करहल कट, उखरेंड अंडरपास, कठफोरी अंडरपास पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कठफोरी अंडरपास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर कट के पास भी चार कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ सिक्सलेन हाईवे में चिह्नित 18 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर शीघ्र ही 72 सीसीटीवी कैमरे लगावाकर आपराधिक वारदात रोकी जाएंगी। - प्रदीप कुमार पांडेय, पीडी डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed