फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Call of pregnant woman not heard, delivery took place at the gate itself

Firozabad News: गर्भवती की नहीं सुनी पुकार, गेट पर ही हुआ प्रसव

Wed, 03 Jul 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Call of pregnant woman not heard, delivery took place at the gate itself
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार रात 10 बजे परिजन 100 शैया अस्पताल लेकर आए थे। करीब आधे घंटे तक गर्भवती के साथ उसकी सास मदद के लिए पुकारती रही। लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी। गर्भवती ने ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

महादेव नगर निवासी किरण देवी गर्भवती थीं। मंगलवार को रात करीब 10 बजे महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसकी सास सीता देवी ई-रिक्शा द्वारा ही उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंच गईं। काफी देर तक गेट पर मदद के लिए पुकारने के बाद भी कोई भी स्वास्थ्यकर्मी उनकी मदद के लिए नहीं आया। आधे घंटे तक गेट पर ही दर्द से करहाने के बाद महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला को भर्ती किया। सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed