फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   caa

नए कानून से शरणार्थियों को नागरिकता देने का खुला रास्ता - गोविंद नारायण

Sun, 05 Jan 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
caa
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर भाजपा द्वारा रविवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। गंगा सदन कोटला रोड पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने लोगों को विधेयक और सीएए के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का काम करेगा। इससे किसी की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों को भड़काने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई यह है कि नागरिकता संशोधन कानून सभी धर्मों पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का जनजागरण अभियान विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करने का काम करेगा। ब्रज प्रांत प्रभारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास सिद्धांत पर काम कर रही है। देश के हर वर्ग और संप्रदाय के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में सांसद चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, बृजप्रांत मंत्री अश्वनी भारद्वाज, नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अविनाश भोले, राजीव गुप्ता, दीपक चौधरी, उदयप्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, मीडिया आईटी सेल प्रभारी अमित गुप्ता, सुनील टंडन, डॉ. एसपी लहरी, अरविंद पचौरी, विकास पालीवाल आदि मौजूद रहे। संचालन राधेश्याम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed