{"_id":"5701b3cae5590e54a47763f5d7b9c7ee","slug":"bypass-construction-will-start-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा बाईपास निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा बाईपास निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सुहागनगरी में बाईपास रोड बनाने की घोषणा कर शहरवासियों को जाम से राहत देने का प्रयास किया है। आगरा-इटावा सिक्सलेन से निकलने वाले आउटर रोड बाईपास का फीरोजाबाद को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने गजट नोटफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार ने जमीनों के बैनामे भी शुरू करा दिए हैं। उम्मीद है कि अप्रैल तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सोमवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश की सड़कों का हाल जाना। सीएम ने दिल्ली से लखनऊ तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे और ब्रज के अन्य कई जिलों में टूटी सड़कों के सुधार की चर्चा की। वहीं सदर विधायक मनीष असीजा ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात कर उसायनी से लेकर मक्खनपुर तक बनने वाले आउटर रोड़ कम बाईपास पर चर्चा की। इस पर नितिन गडकरी ने विधायक को आश्वस्त किया कि इस पर कार्य अप्रैल तक शुरू हो जाएगा। सरकार के प्रयास रहे तो जल्द ही शहर को आउटर रिंग रोड़ की सौगात भी मिलेगी। बताते चलें कि नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के चलते 20.25 किलो मीटर लंबे बाईपास रोड को मक्खनपुर से उसायनी तक बनाया जाएगा। वाहनों के दबाव और अधिकता को संज्ञान में रखते हुए इसे 60 मीटर चौड़ाई और छह लेन में बनाया जाएगा। आगरा-इटावा बाईपास के लगभग दो सौ किमी के हिस्से पर कार्य शुरू हो गया है।
इन्हें सौंपी गई है जिम्मेदारी
पीपीपी माडल के तहत बनने वाले बाईपास का निर्माण आरएबी यानि इंडियन रोड बिल्डर्स करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए एनएचएआई के डायरेक्टर पंकज दुआ को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं एनएचएआई के चीफ इंजीनियर खुशवंत सिंह और आरसी बर्नवाल इसकी मानीटरिंग करेंगे। बाईपास के लिए पड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों को वीयूपी व्हीलर अंडरपास से रास्ता दिया जाएगा। इन पर बीच रास्ते में चार या पांच मीटर वर्टिकल ऊंचाई के अंडर पास दिए जाएंगे। वहीं कई स्थानों पर लेबिल जंक्शन बनाए जाएंगे। इससे आसपास के गांवों के लोगों की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
बढ़ते ट्रैफिक ने बनाई जरूरत
सदर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि सुहागनगरी में ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए चौड़े बाईपास की जरूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने भी जनता से वादा किया था कि जल्द सुहागनगरी में आउटर रिंग रोड भी बनेगी। ऐसे में इसके बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
इटावा-आगरा मार्ग पर खर्च होंगे 1664 करोड़
फीरोजाबाद में आउटर रिंग रोड़ के लिए तीन सौ करोड़ रुपये का संभावित बजट है लेकिन इस पूरे प्रोजेक्ट में 1664 करोड़ का व्यय होगा। इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और पीडब्लूडी को भी शामिल किया गया है। इस कार्य को दो से तीन फेज में पूरा किया जाएगा।