फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   By taking advantage of margin money disappeared units

मार्जिन मनी का लाभ लेकर गायब हो गईं इकाइयां

Mon, 16 Feb 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Feb 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के अंतर्गत मार्जिन मनी प्राप्त करने के बाद डेढ़ दर्जन से अधिक अभ्यर्थी अपनी इकाइयां बंद कर गायब हो गए। मुख्यालय के निर्देश पर कराए गए भौतिक सत्यापन में हकीकत सामने आई। बैंक प्रबंधक, उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे कराकर इकाई बंद मिलने अथवा अकार्यरत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2010-11 में दर्जनों अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाया गया था। योजना के संबंध में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग निदेशालय कानपुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तीन वर्ष तक इकाई में सफलता पूर्वक उत्पादन कार्य चलने की दशा में प्रदत्त मार्जिन मनी, अनुदान को ऋण से समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सर्वे में इकाई के बंद, लापता अथवा अकार्यरत पाए जाने की दशा में लाभार्थी के विरुद्ध स्थानीय पैनल अधिवक्ता से सलाह लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भौतिक सत्यापन के समय यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी भी दशा में किसी अपात्र इकाई को मार्जिन मनी का लाभ न प्राप्त हो सके। कानपुर मुख्यालय द्वारा नाबकांस की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर जिला उद्योग द्वारा कराए गए सत्यापन में डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसे अभ्यर्थी पाए गए हैं, जो मार्जिन मनी का लाभ लेने के बाद इकाई बंद कर गायब हैं। मुख्यालय के निर्देश पर बैंक प्रबंधकों एवं उद्योग विभाग द्वारा इन सभी मामलों की संयुक्त रूप से जांच कर यह हकीकत जानने का प्रयास किया जाएगा कि इन अभ्यर्थियों ने अपनी इकाई को तीन वर्ष तक चलाया है अथवा नहीं। यदि जांच में तीन वर्ष से कम समय पाया गया तो ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौ बैंक शाखाओं से जुड़े हैं मामले
सिंडीकेट बैंक - संतोष कुमार निवासी भीमनगर, चंद्रप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर, प्रवीन कुमार निवासी इंद्रा कालोनी।
एसबीआई मैन ब्रांच - निशा यादव निवासी सरस्वती नगर, दीपांकर प्रकाश सिंह निवासी पुरुषोत्तम नगर।
एसबीआई रामनगर - मुकेश कुमार निवासी नया रसूलपुर, शशी गुप्ता निवासी पैमेश्वर गेट, मनमोहन सिंह निवासी सुहाग नगर।
एसबीआई टाउन - विकास शर्मा निवासी नया रसूलपुर, नरेंद्र कुमार निवासी रामकिशन नगर।
बैंक ऑफ इंडिया - जयप्रकाश निवासी टापाकलां, सत्येंद्र पाल सिंह निवासी हिमायूंपुर, नरेंद्र सिंह राठौर निवासी नई बस्ती।
इलाहाबाद बैंक एसआरके - शिवचरन निवासी संतोष नगर, शशीकांत निवासी पैमेश्वर गेट, विनीत कुमार निवासी गांधी नगर।
पीएनबी मैन ब्रांच - संतोष कुमार निवासी गांधी नगर।
केनरा बैंक आसफाबाद - मुन्नालाल निवासी आसफाबाद।
केनरा बैंक राजा का ताल - अचल सिंह निवासी सैलई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed