फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   buster dose

सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगना बंद, निजी में इंतजाम नहीं

Tue, 19 Apr 2022 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
buster dose
सरकारी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगना बंद, निजी में इंतजाम नहीं
विज्ञापन

- युवा व बुजुर्ग हो रहे हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आसपास के जनपदों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए अस्पतालों में भटक रहे हैं। हाल यह है जिले का स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन नहीं करा पा रहा है। जिला अस्पताल समेत अन्य सीएचसी पर कोरोना की बूस्टर डोज लगनी बंद हो गई है। लोगों के मोबाइल पर डोज लगवाने के लिए मैसेज आ रहे हैं। वहीं जिले के प्राइवेट अस्पताल न बूस्टर डोज खरीद रहे हैं और न ही किसी को लगा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ अप्रैल को घोषणा की थी कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही बूस्टर डोज उपलब्ध थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 18 साल से ऊपर की उम्र वालों को बूस्टर डोज 10 अप्रैल से लगाई जानी थी, लेकिन जिले में प्राइवेट अस्पताल बूस्टर डोज खरीदने को तैयार ही नहीं हैं।
विज्ञापन

स्लाट बुक नहीं करा रहे प्राइवेट अस्पताल
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना की वैक्सीन देने वाली कंपनी से स्लाट बुक कराने को कहा गया था, लेकिन अभी तक एक ने भी स्लाट बुक नहीं कराया है। इसकी वजह से 18 से 60 आयु वर्ग के सामान्य लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लग पा रही है। हालांकि 60 प्लस आयु वर्ग के वे लोग जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें सरकारी अस्पताल में पूर्व की तरह बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने के लिए ऐसे करें आवेदन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण की तीसरी खुराक के पात्र लोग कोविन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद बूस्टर खुराक प्राप्त कर सकते हैं।

387 रुपये में उपलब्ध होगी बूस्टर डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन 225 रुपये में कंपनी दे रही है। इस पर पांच प्रतिशत जीएसटी और 150 रुपये सर्विस चार्ज अतिरिक्त देना होगा। कुल मिलाकर प्रति बूस्टर डोज की कीमत जिले में 387 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed