फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   businesman suffered by currency problem

करेंसी की चोट से चौपट हुआ कारोबार

Sat, 12 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
businesman suffered by currency problem
फीरोजाबाद बाजार
करेंसी की चोट से कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। 500-1000 के पुराने नोट चल नहीं रहे हैं। नये नोट मिल नहीं रहे हैं। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। दुकानों पर ग्राहक आ रहे हैं लेकिन बड़े नोट देखते ही दुकानदार सामान देने से इंकार कर रहे हैं। अफवाहों से दुकानदार दहशत में है। वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी की अफवाह से बाजार में दुकानों के शटर गिरते और उठते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को नमक खत्म होने की अफवाह के दौरान बजरिया, गल्ला मंडी में दुकानदारों से अभद्रता की गई थी। इसके कारण शनिवार को भी दुकानदार दहशत में रहे। सुबह बाजार तो खुला लेकिन किसी ने आधा शटर खोला तो किसी ने काउंटर बाहर नहीं लगाया। कहीं भीड़ दोबारा नहीं आ जाए दुकानदारों को यही डर था।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे वाणिज्यकर विभाग की टीम आने की खबर पर बाजार बंद होना शुरू हो गया। बजरिया समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना था कि बाजार में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। जनरल स्टोर की दुकान हो या फिर कपड़ा की दुकान हर जगह सन्नाटा पसरा था। दुकानदारों के पास ग्राहक तो आ रहे थे लेकिन किसी के पास 50 एवं सौ के नोट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक लौटने को मजबूर थे।  शादी वाले घरों के लोग भी परेशान थे। हजार एवं पांच सौ के नोट पर सामान नहीं मिल रहा। बजरिया, गल्ला मंडी व लोहा मंडी, चंद्रवार गेट तक का बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने के कारण ग्राहकों को जरूरी सामान तक नहीं मिल पा रहा था। जसराना में छापेमारी की अफवाह से बाजार अचानक बंद हो गया। एसडीएम, सीओ ने छापेमारी नहीं होने की जानकारी दी इसके बाद ही बाजार खुल सका।

आटा पर 30 रुपये, चीनी पर बढ़े 50 पैसे
ब्रांडेड कंपनियों ने आटा के प्रत्येक थैले (दस किलोग्राम) पर 20 से 30 रुपया तक बढ़ा दिए। वर्तमान में आटा 260 से लेकर 280 रुपया प्रति दस किलोग्राम ब्रांडेड कंपनियों का बिक रहा है। जबकि अन्य आटा तो 2300 रुपया प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा है।

नमक की बाजारों में कोई भी दरें नहीं बढ़ी। चीनी की दाम में 50 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं  और किसी सामान के बारे में पूछते तो दुकानदार का एक ही जवाब दे रहे हैं, 500 - एक हजार का नोट नहीं लेंगे। ग्राहक के पास खुले पैसे नहीं होने के कारण बिना सामान लिए लौटने को विवश होता है। अधिकांश दुकानों पर यही हाल है।

जसराना में नमक की बोरियां हुई चोरी
कसबा जसराना में दुकानों के बाहर पड़ा रहने वाला नमक चोरी हो गया। बंटी चौहान तीन बोरी, महेशचंद्र दो बोरी, विनोद राठौर चार बोरी, भगवान सिंह छह बोरी, वर्मा जी चार बोरी, कमल जैन 15 बोरी, शाहवीर 15 बोरी, धन सिंह तीन बोरी,रामकुमार 14 बोरी, सुरेशचंद्र चार बोरी, बलवीर पांच बोरी, हरदेव की पांच बोरी नमक की चोरी हो गईं। वहीं लोगों ने रात्रि दस बजे दुकानों को खुलवाकर नमक की खरीददारी की।

व्यापारियों के बाजार के लिए मांगी सुरक्षा
व्यापारियों ने नमक लुटने की घटना के बाद से बाजार की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है। बजरिया समिति के अध्यक्ष संजय मीत्तल ने कहा कि शुक्रवार की शाम को बजरिया में मची अफरा-तफरी के बाद प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी। अभी तक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई। दुकानदार दहशत में हैं आखिर वह बाजार कैसे खोलें। व्यापारी राजेंद्र मदान का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि वह दुकानदारों को पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी दे। दुकानदारों को चाहिए कि वह किसी अफवाह में नहीं आए। ताकि बाजार में अफरा-तफरी का माहौल नहीं बने।


इंकम-सेल्स टैक्स के छापे का छाया रहा डर
शनिवार को नगर के बड़ा बाजार व कटरा बाजार की अधिकांश दुकानें सेल्स टैक्स टीम के आने की आशंका से बंद रहीं। दुकानदारों का कहना है कि  इस समय प्रत्येक दुकानदार व व्यापारी नोट बंद होने से परेशान है। नये नोट मिल नहीं रहे। व्यापार पूरी तरह ठप पड़ा है और सेल्स टैक्स की टीम छापेमार रही है। इससे हमारे सामने मजबूरी है। इसके चलते हम लोग दुकानें बंद किये हुए हैं। टूंडला में शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाजार में अफवाह फैली कि इंकम और सेल टैक्स की टीम छापा मारने आ रही है।


अफवाह फैलते ही स्वर्णकार, परचून विक्रेता और मिष्ठान विक्रेताओं के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर निकल गए। बाजार में बंदी दिवस जैसी स्थिति दिखाई देने लगी। बाद में जब दुकानदारों को पता चला कि यह सिर्फ अफवाह है तो दुकानदारों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद दुकानें एक-एक कर खुलती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed