फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bus ke khilaf abhiyan

स्लीपर कोच बसों के खिलाफ अभियान चलाएगा विभाग, दो टीम गठित

Tue, 04 Feb 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
bus ke khilaf abhiyan
फिरोजाबाद। फर्रुखाबाद जिले में हुए हादसे के बाद स्लीपर कोच बसों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए परिवहन विभाग को शासन ने आदेश जारी कर दिए है। इसके लिए एआरटीओ प्रशासन ने दो टीमों का गठन किया है। एक टीम का प्रभारी आरआई को बनाया गया है, जबकि दूसरी टीम यात्री कर अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जहां 150 से 200 स्पीलर कोच बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, नेशनल हाईवे पर करीब 50 स्लीपर कोच बसें रात के समय चलती हैं। बस मालिकों द्वारा मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। मानक के अनुरूप बस में दो गेट होने चाहिए। एक गेट यात्रियों के लिए जबकि दूसरा गेट आपातकालीन स्थिति के लिए। लेकिन बस मालिकों द्वारा आपातकालीन गेट को बंद कर दिया गया है। ऐसे हादसे के दौरान राहत कार्य में जहां दिक्कत आती है। वहीं यात्रियों की जान भी चली जाती है। अभी तक जिन सात बसों का चालान किया है उन बसों के आपातकालीन गेट स्थाई रूप से बंद पाए गए। ऐसी स्थिति में परिवहन विभाग में दो टीमों का गठन किया है। बसों की चेकिंग आगरा टोल पर फोर्स के साथ जाएगी। जबकि नेशनल हाईवे पर दौड़ रही बसों की चेकिंग जिले के किसी भी स्थान पर की जा सकती है।
विज्ञापन

निरस्त होंगे पंजीकरण
बसों की चेकिंग के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है। बिना मानक के एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर संचालित होने वाली बसों के पंजीकरण भी निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed