{"_id":"68c44917f0c687689b00122a","slug":"bullies-blocked-the-drain-in-ganga-nagar-warning-issued-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-156016-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गंगा नगर में दबंगों ने बंद की नाली, चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गंगा नगर में दबंगों ने बंद की नाली, चेतावनी जारी
Fri, 12 Sep 2025 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
निगम आपके द्वार अभियान के तहत रहना नाला की क्षतिग्रस्त रैलिंग की मरम्मत के निर्देश देती मेयर ,
फिरोजाबाद। नगर निगम आपके द्वार अभियान के तहत मेयर एवं नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के साथ शहर के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया। रहना क्षेत्र में नाले की पटरी पर पशु बांधे मिले। कई जगहों पर खाली प्लाॅटों में गंदगी व जलभराव मिला। गंगानगर में नाली बंद मिलने पर कार्रवाई की।
मेयर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त ऋषिराज ने शुक्रवार को वार्ड 38,11,12 और 20 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रहना क्षेत्र में नाले की पटरी पर दुधारू पशु बंधे मिले।पशुपालकों ने नाला पर बनी कंक्रीट व रैलिंग पर लोहे के कुंदा लगाकर क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई। इस पर महापौर ने पशु पालकों को दुधारू पशु सुरक्षित स्थान पर बांधने एवं नाले की क्षतिग्रस्त रेलिंग व धंस चुकी इंटरलॉकिंग की मरम्मत के निर्देश दिए। वार्ड संख्या 20 में लगीं स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती मिली। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रकाश विभाग को सभी विद्युत पोल पर कंडक्टर लगाने एवं लाइटों के जलाने व बुझाने को जरूरी इंतजाम के निर्देश दिये।
महापौर एवं नगर आयुक्त को इस वार्ड के माेहल्ला गंगा नगर स्थित घरों में रखे कूलर व टंकियों में मच्छर पनपते दिखे।भवन स्वामियों को संक्रामक बीमारी के बारे जानकारी देकर कूलर व टंकियों को साफ कराया गया। जबकि वार्ड संख्या 9 व 11 क्षेत्र में कई स्थानों पर खाली प्लाॅटों में गंदगी और जलभराव की समस्या मिली। प्लॉट स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिए।
विज्ञापन
वार्ड 20 में ही विद्युत पोल संख्या 79 के समीप गेल द्वारा सड़क काटने की स्थिति दिखी। इस मामले में गेल द्वारा नामित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।जबकि एक स्थान पर दबंगाें द्वारा नाली बंद करने की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने की। नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल के माध्यम से नाली को खुलवाया। नाली बंद करने वालों को भविष्य में पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।