{"_id":"ec99f100969e8a04c5445767526d3493","slug":"bull-attacked-the-death-of-the-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने किया हमला, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने किया हमला, किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर काम करते समय वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने सांड़ को लाठी डंडे से हमला कर भगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला बनीपुरा निवासी रामदास (50) पुत्र गोपीराम ने खेतों में खीरे की खेती की थी। शनिवार रात करीब नौ बजे वह खेत की रखवाली करने के लिए चारपाई पर लेटा था। तभी गांव में घूमने वाला सांड़ खेतों में घुस गया और फसल को नुकसान पहुंचाने लगा। इस पर किसान रामदास ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। इससे सांड़ आक्रोशित हो गया और उसने रामदास पर सींघों से हमला करते हुए पैरों से रौंद दिया। सांड़ के हमले से किसान की मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों के साथ ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।