{"_id":"57066cc24f1c1ba01ac81101","slug":"bsp-will-form-the-next-government-in-the-state-anand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी:आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी:आनंद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
बीएसपी ने बूथस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया
प्रदेश में अगली सरकार बहुजन समाज पार्टी की ही बनेगी। प्रदेश की जनता अब फिर से परिवर्तन का मन बना चुकी है। यह बातें बसपा सविता समाज की बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर राजा राम आनंद ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। हर तरफ लूट, हत्या, डकैती, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है। आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता पूरी तरह से सपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। जोनल कोआर्डिनेटर सुनील राजौरिया ने कहा कि सविता समाज पूरी तरह से बहुजन समाज पार्टी के साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दें। जनता का पूरा भरोसा बहुजन समाज पार्टी पर है। बसपा विधायक राकेश बाबू ने कहा कि सपा सरकार में जनता को बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। थाने में सपा नेताओं की मर्जी से काम हो रहे हैं। इस दौरान निर्दोश कुमार, राजेश सविता, बृजेंद्र सविता, मुन्ना लाल सविता, उमा शंकर सविता, इंद्रा देवी सविता, सुजीत भारती, सुशील सविता, डा. राशिद, बबलू वाल्मीकि, कोमल वाल्मीकि, संतोष कुमार, बुद्घ प्रकाश, सुनील पंडित, माजिद, जय सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।